Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Jan 2023 4:35 pm IST


हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से कांग्रेस करेंगी जन संवाद: नेगी


टिहरी : मदन नेगी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान से कांग्रेस जनता से बेहतर संवाद करेगी। भारत जोड़ो अभियान की सफलता से भी आम लोगों को अवगत कराया जायेगा।चर्चा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तह मदन नेगी बाजार एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में जन संपर्क कर रैली भी निकाली गई। आम लोगों से संवाद करते हुए विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यात्रा ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य आपसी प्यार भाईचारे को मजबूत करना है। राहुल गांधी के संदेश को लेकर कांग्रेस घर-घर गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों एवम विकास के प्रति सोच को पहुचाएगी। जनता से बेहतर सामंजस्य स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच विकासपरक है। लेकिन सत्ता में बैठे लोग निज स्वार्थ के चलते धर्म, जाति व प्रांत के नाम पर समाज में नफरत का जहर फैलाकर मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है।