Read in App


• Fri, 16 Apr 2021 7:21 pm IST


क्षेत्र का समग्र विकास करना ही मुख्य उद्देश्य - राजीव शर्मा


हरिद्वार-  शिवालिक नगर के अंतर्गत रामधाम क्षेत्र के देव नगर में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ की नाली का निर्माण कार्य आज नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्षेत्र वासियों के साथ नारियल फोड़कर प्रारंभ कराया। लगभग 500 मीटर लंबी नाली तथा अत्यधिक क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों के निर्माण से निश्चित ही उक्त क्षेत्र में जल निकासी सुचारू होगी और जलभराव जैसी विशाल समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि इस साल बरसात के मौसम से पहले ही सभी प्रमुख नालियों का निर्माण देव नगर क्षेत्र में करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालियों के साथ ही प्रमुख आंतरिक सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा। कहा कि बरसात से पूर्व ही सभी नालियों तथा बड़े नालों की सफाई का कार्य भी नगरपालिका कराएगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि देवनगर व कृपाल नगर में काफी लाइटें लगवा दी गई हैं। शीघ्र ही बचे हुए क्षेत्र में भी लाइटें लगवाई जाएंगी तथा देवनगर व कृपाल नगर के मुख्य मार्गों पर हाई मास्ट लाइट भी लगवाई जा रही हैं। दीपक चौहान ,अर्जुन चौहान , ईशांत तेजीयान,रंजीता झा समेत उपस्थित अनेक स्थानीय क्षेत्र वासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व स्वागत करते हुए कहा कि आज हमारी सबसे प्रमुख व सबसे पुरानी समस्या का समाधान हो रहा है।
इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत, दीपक चौहान, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, पुरुषोत्तम भारती, विमल चौधरी, विनोद चौहान, पवन चौहान, रंजीत झां, संतोष गुप्ता, जयपाल, तेजपाल नेगी, प्रभाकर झां, अर्जुन चौहान, ईशान तेजीयान, विजय, राधा कृष्ण, रामायण, नीरज चौधरी, प्रमोद, अशोक चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, बिजेंदर व मोनी आदि क्षेत्रवासी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।