Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Apr 2023 5:00 am IST

नेशनल

नजरबंद सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा बदलना चाहते हैं अपना पता, पहुंचे सुप्रीम कोर्ट...


सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने अपना पता बदलने की मांग की है। दरअसल, नवलखा एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में मुंबई के एक सार्वजनिक पुस्तकालय में नजरबंद हैं।

जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्ना की पीठ को नवलखा के वकील ने बताया कि, उन्हें एक सार्वजनिक पुस्तकालय में नजरबंद किया गया है। इसलिए इसे खाली करने की जरूरत है। वो कहीं और जाने के लिए नहीं कह रहे हैं, बल्कि सिर्फ मुंबई में ही पता बदलने की मांग कर रहे। 

बताते चलें कि, नवलखा को अगस्त 2018 में गिरफ्तार किया गया था और शुरुआत में नजरबंद किया गया था। उन्हें SC के आदेश के बाद अप्रैल 2020 में नवी मुंबई के तलोजा सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, पिछले साल 10 नवंबर को SC ने उनकी एक महीने के लिए घर में नजरबंदी की याचिका को स्वीकार कर लिया था। वह वर्तमान में नवी मुंबई में रह रहे हैं।