Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Oct 2021 5:13 pm IST


बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार को घेरा


देहरादून। बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों ने सरकार को घेरते हुए बल्लूपुर फ्लाई ओवर के नीचे धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। अपने अपने वादों के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने पर सरकार नाकाम साबित हुई है।
बुधवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लूपुर फ्लाई ओवर के नीचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बेरोजगारी के विरोध में धरना दिया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि सरकार ने अपने वादों के अनुसार रोजगार उपलब्ध नहीं कराए हैं। जिसका खामियाजा प्रदेश के नौजवान युवाओं को उठाना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार पलायन हो रहा है। और यहां के युवा अन्य प्रदेशों में जाकर रोजगार कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी बेरोजगारों को रोजगार दिलाने तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।