Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 23 Apr 2023 12:00 am IST

राजनीति

शाह ने कर्नाटक में सत्ता वापसी का जताया भरोसा, कहा- ‘संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण की इजाजत नहीं’


कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोक दी है। इसी बीच एक निजी समाचार चैनल के साथ बातचीत में अमित शाह ने कर्नाटक में सत्ता में वापसी का भरोसा जताया।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं और पहलों से आम आदमी को फायदा हुआ है। कर्नाटक के एक करोड़ लोगों का मानना है कि भाजपा उनके लिए काम कर रही है। इसके अलावा शाह ने राज्य में मुस्लिम समुदाय को दिए गए आरक्षण पर भी बात की। अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस ने गैर-संवैधानिक रूप से राज्य में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण दिया था। 

भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की इजाजत नहीं देता है। इसलिए कर्नाटक भाजपा सरकार ने इसे खत्म कर दिया। उसकी जगह राज्य की भाजपा सरकार ने ओबीसी आरक्षण के लिए काम किया।' शाह ने कहा, 'राज्य में भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से दी जाने वाली विशेष कृपाओं को समाप्त कर दिया और संविधान को दुरुस्त कर दिया।’