Read in App


• Fri, 28 Jun 2024 6:14 pm IST


कर्णप्रयाग पहुंचे स्वामी अअविमुक्तेश्वरानंद, उमा देवी मंदिर में की पूजा अर्चना


 कर्णप्रयाग(चमोली) : चमोली मंगलम यात्रा के साथ स्वामी अअविमुक्तेश्वरानंद गुरुवार को कर्णप्रयाग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ढोल दमाऊं से यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने उमा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। जिसके बाद भजनों और ढोल दमाऊं के साथ यात्रा उमा देवी चौक होते हुए मुख्य बाजार और सिमली रोड के एक होटल पहुंची। जहां स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने एक धर्मसभा को भी संबोधित किया।