Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Apr 2022 6:10 pm IST


उत्तम स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार लें : डॉ प्रदीप


एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पोषक तत्वों और खान-पान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर चिकित्सक डा. प्रदीप त्यागी ने बताया कि हमें उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपने आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, खनिज, लवण, फाइबर व जल को उचित मात्रा में सम्मिलित करना आवश्यक है। जल सबसे महत्वपूर्ण है। मनुष्य को प्रतिदिन चार लीटर पानी का अवश्य सेवन करना चाहिए। डा. त्यागी ने बताया कि अपने भोजन को संतुलित आहार बनाने के लिए हमें पीला, हरा, सफेद तथा लाल इन चार रंगों के भोज्य पदार्थों को अवश्य सम्मिलित करना चाहिए।