Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 17 Nov 2021 5:22 pm IST


रामनगर से रणजीत समेत चार ने की दावेदारी


रामनगर (नैनीताल)। कांग्रेस के पर्यवेक्षक रामनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। रामनगर में कांग्रेस की गुटबाजी का आलम यह रहा कि एक गुट ने तो कांग्रेस कार्यालय में अपनी दावेदारी पेश की लेकिन तीन ने फोन और मेल पर अपनी दावेदारी पेश की हैं। रामनगर से अब टिकट के चार दावेदार हो गए हैं। मंगलवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक चेतन चौधरी ने रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत की टिकट के लिए दावेदारी की। वहीं दूसरी ओर रामनगर में कांग्रेस के दूसरे धड़े ने पर्यवेक्षक को फोन किया। फोन पर ही पर्यवेक्षक ने उन्हें मेल आईडी दी और मेल पर ही बायोडाटा मांग लिया, जिनमें पार्टी नेता पुष्कर दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने भी दावेदारी पेश की है।