Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 21 Dec 2022 3:30 am IST

मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने नेपाल में की पैराग्लाइडिंग, कहा- 'घर जैसा लग रहा पोखरा'


अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपने परिवार के साथ नेपाल के पोखरा में एन्जॉय कर रहे हैं। वह बृहस्पतिवार को पोखरा आए और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने मंगलवार यानी आज सारंगकोट से पैराग्लाइडिंग की।
स्काईलाइन पैराग्लाइडिंग की भुवनगहा मागर की टीम ने उनके साथ उनके परिवार के 10 सदस्यों को पैराग्लाइडिंग पर सैर कराई। इसके बाद अभिनेता अपने परिवार के साथ मझेरीपाटन में हिमालय गोल्फ कोर्स  गए। इस दौरान विवेक ओबेरॉय ने बताया कि पोखरा घर जैसा लग रहा है।
उन्होंने यहां के खाने की भी जमकर तारीफ की और कहा कि भारत व नेपाल के बीच सदियों से 'रोटी और बेटी' का रिश्ता रहा है। हमारे सांस्कृतिक संबंध, नेपालियों के साथ सैकड़ों वर्षों के प्यार और विश्वास ने भी हमें सहज बना दिया है। मैं इस आतिथ्य के लिए नेपाली जनता का तहे  दिल से आभार व्यक्त करता हूं। विवेक ने स्काईलाइन पैराग्लाइडिंग के मालिक भुवनगहा मागर के साथ पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण लेने के लिए भविष्य में पोखरा आने की  भी इच्छा जताई।