Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 22 Feb 2022 4:24 pm IST

अपराध

महिला का गला घोटकर फरार हुई आरोपित युवती , जांच जारी


हल्द्वानी: काठगोदाम में एक युवती ने महिला का गला रस्सी से घोट दिया। महिला की गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पूनम अल्का सिंह काठगोदाम प्रेम कुटीर नैनीताल रोड में रहती हैं। आरोप है कि बीते 4 फरवरी की शाम आसी नाम की युवती उनके घर आई। युवती उनकी पहले से परिचित थी। महिला ने युवती को काफी और केक खिलाया। इसके बाद महिला खाना बनाने के लिए चली गई, इसी बीच युवती ने किचन में जाकर रस्सी से महिला का गला घोंट दिया। आरोप है कि युवती महिला को मरा छोड़कर भाग गई। महिला अपने पड़ोसियों की मदद से अस्पलात पहुँची। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।