Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 29 Sep 2022 8:30 pm IST

मनोरंजन

वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' इन दिन होगी रिलीज, जानिए कब आउट होगा ट्रेलर


बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, आज यानी गुरुवार को बॉलीवुड फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।

दरअसल, तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म भेड़िया का पोस्टर का शेयर किया है। इस पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा है कि- वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया को 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें कि, शुक्रवार यानी 30 सितंबर को भेड़िया के ट्रेलर रिलीज की अनाउंसमेंट होगी। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगे।