Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Jul 2021 12:20 pm IST


सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की हुई मौत


राजधानी देहरादून के बंसत विहार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में देर रात दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। देर रात बाइक सवार दो सगे भाईयों को एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। परिवार के दोनों भाइयों की मृत्यु होने के बाद कोहराम मच गया है। थाना प्रेमनगर प्रभारी धनराज बिष्ट ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।