Read in App


• Thu, 24 Jun 2021 8:14 am IST


ऋषिकेश : नशे में धुत पुलिस अफसर ने महिला से की बदसलूकी, हुआ सस्पेंड


शराब के नशे में धुत उप निरीक्षक अपनी पूर्व मकान मालकिन के घर पहुंच गया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने महिला के साथ बदसलूकी की। पुलिसकर्मी के इस व्यवहार से महिला बुरी तरह डर गई थी। बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भी मामले में तुरंत एक्शन लिया। शिकायत मिलने के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया.