Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 13 Sep 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

झूलन गोस्वामी के रोल में नजर आईं अनुष्का शर्मा, शेयर किया Chakda Xpress से नया लुक


एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा  इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी झूलन गोस्वामी  का रोल निभा रही हैं। इस बीच अनुष्का ने इस फिल्म से एक तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, फैंस अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का अपने फैंस के साथ इस फिल्म की झलक सोशल मीडिया पर दिखाती रहती हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है,  जिसमें वह एक जूते हाथ में लिए हुए बेड पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही वह खोई-खोई सी लग रहीं हैं। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘उनकी जर्नी को रिक्रिएट करने के लिए उनकी तरह करने की कोशिश’। जल्द आ रहा है ‘चकदा एक्सप्रेस’।