Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 18 Nov 2021 3:03 pm IST

नेशनल

सहारनपुर में दो सगे भाइयों की हत्या


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गंगोह थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव एक खेत में बने धार्मिक स्थल के नजदीक पड़े मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मामले की जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है।जानकारी के अनुसार जनपद निवासी दो सगे भाई आज सुबह घर से एक साथ निकले थे। चंद घंटे बाद ही उनके शव गांव मैनपुरा के पास एक खेत में बने धर्मस्थल के नजदीक पड़े मिले। दो शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।