Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 4:13 pm IST


जूनियर रेडक्रॉस उड़खुली में रोपे गए 100 पौधे


बागेश्वर : हरेला पर्व के उपलक्ष्य में जूनियर रेडक्रॉस उड़खुली में तहसीलदार तितिक्षा जोशी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान वन विभाग वज्यूला से मिले 100 विभिन्न प्रजाति के पौधों को बंजर भूमि पर रोपा गया। तहसीलदार ने कहा प्रकृति को बचाने के लिए हम सबको प्रतिदिन पौधरोपण करना चाहिए। यहां ग्राम प्रधान राजन राम, प्रधानाध्यापक शंकर लाल टम्टा, उमेश जोशी, प्रमोद जोशी, दीप चंद्र, निर्मला आर्या रहीं।