Read in App


• Fri, 4 Jun 2021 8:42 am IST


रीठासाहिब जा रही बस को लोहाघाट में खड़ा करने पर नाराजगी


चंपावत-टनकपुर से रीठासाहिब के लिए यात्रियों को लाई रोडवेज की हल्द्वानी डिपो की बस को लोहाघाट स्टेशन में खड़ी करने पर यात्रियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद बस को रीठा साहिब के लिए रवाना किया गया।