Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 28 Aug 2021 1:30 pm IST


अनामिका बिष्ट ने की एलब्रुस चोटी फतह


 युवा पर्वतारोही अनामिका बिष्ट ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) का सफल आरोहण किया है। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने अनामिका को बधाई दी है। उत्तरकाशी के बरसाली गांव की अनामिका बिष्ट को बचपन से ही ट्रैकिग का शौक था। अनामिका को इसके लिए पिता अनिल सिंह बिष्ट और मां विजय लक्ष्मी बिष्ट का भी भरपूर सहयोग मिला। अनामिका बिष्ट ने बताया कि माउंट एलब्रुस के आरोहण के लिए सात सदस्यों की टीम के साथ वह 15 अगस्त को उत्तरकाशी से रवाना हुई थी।