पिथौरागढ़-तवाघाट लिपुलेख कैलाश मानसरोवर सड़क पर शांति वन के पास पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ के अधिकारियों ने पहाड़ी दरकने की संभावना को देखते हुए इस मार्ग पर यातायात संचालन पर पहले से ही रोक लगा दी थी। यातायात शुरू रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था।