Read in App


• Thu, 8 Jul 2021 9:22 am IST


महिला कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के निर्देश पर आज हरिद्वार महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा अंजू मिश्रा और प्रदेश सचिव शशि झा एवं नलिनी दिक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार का पुतला  फूंका गया। लगातार बढ़ रही महंगाई, बडती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं हरिद्वार कुम्भ में RTPCR घोटाला। इस अवसर पर अंजू मिश्रा ने कहा कि चारों ओर से जनता पर महगाई की मार पड़ रही है। जो सिलेंडर। हम 375 का खरीदते थे आज वौ 850 का हो गया है यह अच्छे दिन आये हैं। विकास तो हर वर्ग का हुआ है। महिलाओं के लिए रसोई का हर समान पुरुषों के लिए पेट्रोल यहां तक सरकार ने बच्चों तक को नही छोड़ा उनका दुध तक महंगा कर दिया। जो सरकार बोलती थी हम दो करोड़ नौकरियों देंगे कहां है वो? इतना तो पहले क्रुर से क्रूर राजा भी अपनी जनता पर अत्याचार नही करते थे। जो मोदी सरकार कर रही है। प्रर्दशन मैं वार्ड नं 13की अध्यक्ष   सरिता शर्मा, वार्ड नंबर 45 की गीता शुक्ला, श्वेता, गीता जैन, रीतु, आशा देवी, लता, मंजू अग्रवाल आदि बहुसंख्या में महिलाएं उपस्थिति रही।