Read in App


• Sat, 24 Jul 2021 4:59 pm IST


गुरु पूर्णिमा पर राजनीतिक शिक्षकों ने किया हरक सिंह रावत का अभिनंदन


हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा पर अपने राजनीतिक गुरु उत्तराखंड सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा, पूर्व मंडी अध्यक्ष हितेश शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने अपने राजनीतिक गुरु डॉ. हरक सिंह रावत से आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर नीम के पौधे भी सोपे।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरु के प्रति समर्पित है, हमारे राजनीतिक गुरु कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने हमेशा हमें नई दिशा दी है, सामाजिक व राजनीतिक रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूर गरीब वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासों के साथ अग्रिम रहकर उनकी समस्याओं के समाधान प्रयास करते रहे। चोपड़ा ने कहा हमारी ईश्वर से यह ही कामना है कि डॉ. हरक सिंह रावत उत्तराखंड के सर्वांज्ञ विकास के लिए हमेशा ही समर्पण भाव से निर्विघ्न रुप कार्य करते रहें।