Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 May 2022 2:07 pm IST


अल्मोड़ा में ट्रिपल राइडिंग पर नहीं लग रहा अंकुश


अल्मोड़ा में पुलिस की सख्ती के बाद भी लोग यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। खासतौर पर कई दोपहिया वाहन चालक हेलमेट बगैर चल रहे हैं। साथ ही कई दोपहिया वाहनों में तीन-तीन सवारियां भी खुलेआम ढोई जा रही हैं। अल्मोड़ा नगर से लेकर कलक्ट्रेट, विकास भवन आदि स्थानों पर नियम तोड़ते वाहन चालक दिखाई देना आम बात हो गई है।