Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Jul 2023 5:44 pm IST

नेशनल

मणिपुर वायरल वीडियो केस में 5वां आरोपी गिरफ्तार, चुराचांदपुर में 5000 कुकी महिलाओं का प्रदर्शन


इंफाल: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के मामले में पुलिस ने 5वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों की शुक्रवार को अदालत में पेशी हुई, जहां से सभी को 11 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

वहीं, इस घटना के विरोध में चुराचांदपुर जिले में पांच हजार कुकी महिलाओं ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। इंफाल में भी महिलाएं सड़कों पर उतरीं और टायर जलाए। मौके पर पहुंचकर सुरक्षाबलों ने आग पर काबू पाया।

कपिल सिब्‍बल ने की मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की मांग

उधर, मणिपुर हिंसा पर राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक और राजस्थान जैसे राज्यों में जा रहे हैं, लेकिन मणिपुर नहीं जा रहे। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर कहा कि हम मणिपुर में आदिवासियों के साथ ऐसा भयानक व्यवहार नहीं होने दे सकते। इसके अलावा राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि मुख्‍यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।