Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Mar 2023 11:00 am IST

नेशनल

भारतीय रेलवे ने 102 वंदे भारत रेल के लिए उत्पादन योजना की जारी, दिए 19479 करोड़ रुपये...


भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे डिजाइन के मुताबिक और भारतीय रेलवे उत्पादन इकाइयों में 102 वंदे भारत रेक 2022-2023 में 35 और 2023-2024 में 67 की उत्पादन योजना जारी की है।

पीएच 21-रोलिंग स्टॉक प्रोग्राम के तहत कोचों की अन्य मदों समेत वंदे भारत ट्रेनों का प्रावधान आता है, जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2022-2023 के संशोधित अनुमान में 19,479 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2019 से नई दिल्ली और वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। 

वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस के 10 जोड़े भारतीय रेलवे नेटवर्क में चल रही हैं। भारतीय रेलवे ने 400 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण की योजना बनाई है, जिसका चयन करने के लिए निविदाएं मंगाई गई हैं। इसके अलावा बजट 2023-24 के तहत 8000 वंदे भारत कोच भी प्रस्तावित किए गए हैं।