Read in App


• Sun, 18 Jul 2021 1:00 pm IST


चुनाव से आंदोलन का कोई वास्ता नहीं : चढूनी


रुद्रपुर : भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी शनिवार को रुद्रपुर पहुंचकर किसानों को संबोधित किया। गुरुद्वारे में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कृषि कानून के विरोध में हो रही बैठकें या आंदोलन तेज करने की रणनीति से चुनाव को कोई वास्ता नहीं है। किसानों के हित में आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

जिसमें गुरसेवक सिंह को प्रदेश प्रधान तो विक्रमजीत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। कृषि कानून के विरोध में किसान अभी पीछे हटने के मूड में नहीं है। आंदोलन को और धार देने के लिए और इसमें अधिक से अधिक जोड़ने के लिए किसान नेता आगे आ रहे हैं। हरियाणा के किसान नेता एवं पूर्व अध्यक्ष संयुक्त किसान मोर्चा गुरनाम सिंह चढूनी के रुद्रपुर पहुंचने पर उनका लोगों ने स्वागत किया। आवास विकास स्थित गुरुद्वारा में बैठक में चढ़ूनी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ना है। आंदोलन को और तेज करने के लिए किसानों का एकजुट होना बहुत जरूरी है।