Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 14 Aug 2021 2:00 pm IST


उपनल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने की बहाली की मांग


श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से दो साल पहले हटाए गए उपनल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने बहाल करने की मांग को लेकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को शीघ्र बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।विवि ने सितंबर 2019 में 37 उपनल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी थी। उसके बाद से कर्मचारी सेवा बहाली की मांग करते आ रहे हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों के परिजनों ने बादशाहीथौल स्थित विवि गेट पर धरना दिया। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी मौजूद रहे। उन्होंने कर्मचारियों को बहाल करने की मांग उठाई