Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Jul 2022 7:00 pm IST


छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी ने फिर ली एक व्यक्ति की जान


इन दिनों छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जंगली हाथियों का आंतक जारी है। इस बीच जशपुर जिले में एक जंगली हाथी ने दो युवकों पर हमला कर दिया।

इस दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई और वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक सगे भाई थे, जिसपर हाथी ने हमला किया।

जहां मृतक की पहचान अनुज तिग्गा के रूप में हुई है। वहीं इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।