Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Dec 2022 10:00 am IST

अपराध

मुंबई : “मैंने मारा है, दम है तो शरीर के टुकड़े और औजार बरामद करके दिखाओ”, आफताब की खुली चुनौती...


मुंबई की श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने महरौली पुलिस को खुली चुनौती दी है, आफताब ने कहा है कि श्रद्धा को मैंने मारा है, दम है तो शरीर के टुकड़े और औजार बरामद करके दिखाओ। 

पुलिस का कहना है कि, इस चुनौती को बार-बार दोहरा रहा है। आरोपी की इस चुनौती को लेकर दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी भी सकते में हैं। पुलिस को उसके आत्मविश्वास को देखकर ताज्जुब हो रहा है। क्योंकि, पुलिस श्रद्धा के सिर और धड़ को अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। छतरपुर के जंगल से बरामद जबड़ा व 100 फुटा रोड से बरामद शरीर के टुकड़े से पता लग है कि, वह किसी महिला के टुकड़े हैं। 

फिलहाल, पुलिस शरीर के टुकड़े बरामद करने के लिए इस्तेमाल किए गए औजार अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। हालांकि, पुलिस ने रसोई से पांच चाकू बरामद किए हैं। इनसे आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े करने में इस्तेमाल किया था। और लगातार जांच में जुटी हुई है।