Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 21 Aug 2022 9:43 am IST

मनोरंजन

Video: एक साथ नजर आए सलमान खान और पूजा हेगड़े, फैंस को जोड़ी आई पसंद


इन दिनों सलमान खान और पूजा हेगड़े अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों स्टार को एक साथ स्पॉट किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सलमान खान ने ब्लू शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस पूजा ब्राउन शर्ट और ग्रीन जींस में नजर आ रही है। दोनों का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि, फिल्म ‘कभी ईद- कभी दीवाली’ की शूटिगं शुरू हो चुकी है’। यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी।