Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 20 Nov 2021 2:40 pm IST

नेशनल

देश में ये है कोरोना का ताजा आखड़ा


देश में अब लोगों को कोरोना से राहत मिलने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़े के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या 531 दिनों बाद सबसे कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10,302 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 267 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 11,787  लोग स्वस्थ भी हुए।  स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,24,868 सक्रिय मरीज बचे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में 11, 106 मामले सामने आए थे। वहीं सक्रिय मामले घटकर 1,26,620 हो गए थे। देश में कोरोना से रिकवरी दर की बात करें तो यह 98.29 फीसदी दर्ज की गई जो कि पिछले साल मार्च के बाद से सबसे अधिक है।