Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Aug 2021 2:01 pm IST


देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ-पुरोहितों का गुस्सा जारी


देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन लगातार उग्र हो रहा है। पुरोहितों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाया। पुरोहितों ने चेतवानी देते हुए कहा कि सरकार बोर्ड को भंग करने के बजाय इसका विस्तार कर रही है और सरकार ने घोषणा की है कि देव स्थानम के सम्बंध में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा, जिसे पुरोहित बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।