Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Dec 2021 5:42 pm IST


अस्पताल के सीईओ पर आरोप



देहरादून के विकासनगर स्थित कालिंदी अस्पताल के सीईओ सतीश जैन के ऊपर एक महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उन्होंने कालिंदी अस्पताल की नींव रखी थी और सुरेश जैन को शेरहोल्डर बनाते हुए अस्पताल का सीईओ नियुक्त किया था लेकिन,
 वह कई वर्षों से अस्पताल को घाटे में दिखा रहा है जबकि कोविड-19 के दौरान अस्पतालों ने बहुत पैसा कमाया था। महिला का आरोप है कि जब डॉक्टर सतीश जैन की कमाई का जरिया अस्पताल है और अस्पताल घाटे में चल रहा है तो साल 2012 से 29 प्रॉपर्टी उन्होंने कैसे खरीद ली। वही महिला ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए मीडिया के सामने अपनी बात रखी।