Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 23 Aug 2022 4:00 am IST

अपराध

दिल्ली : एसीबी ने एमसीडी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार...


दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एमसीडी के कर्मचारी को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

जगतपुर, बुराड़ी निवासी इंद्रजीत नगर-निगम के सिविल लाइंस जोन में तैनात है। दरअसल एमसीडी ने एक इमारत को सील करने के बाद उस पर 20 लाख का जुर्माना लगा दिया था। आरोपी जुर्माने की रकम को कम करके 5.16 लाख रुपये करवाने के बदले दो लाख की रिश्वत मांग रहा था। 

वहीं बिल्डिंग मालिक की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एसीबी की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।