Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 21 Nov 2021 6:30 am IST

अपराध

महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप


मंगलौर (रुड़की)। महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाऐ हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही देवर पर कपड़े फाडने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शगुफ्ता खानम निवासी मोहल्ला टोली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मोहल्ला टोली निवासी कारी नसीम के साथ 22 अप्रैल 2017 को हुई थी। विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके शादी में करीब पांच लाख रुपये का सामान अपनी नौकरी के पैसे से खरीद कर घर में रखा गया था। साथ ही करीब दस लाख रुपये अपने पति कारी नसीम अहमद को व्यापार में लगाने के लिए दिए थे। जब तक उसके पति जीवित रहे ससुराल पक्ष द्वारा उसे तंग व परेशान नहीं किया गया, लेकिन 16 अप्रैल को उसके पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष ने 19 अप्रैल को उसके जेवर व सभी सामान तथा दस्तावेज अपने पास रख कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता जब दोबारा वापस सुसराल पहुंची तो उसको घुसने नहीं दिया। साथ ही सामान देने इन्‍कार कर दिया। उसने 16 अक्टूबर को मंगलौर कोतवाली व सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।