Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 19 Oct 2022 6:44 pm IST


ग्लो के लिए बेसन से धोएं चेहरा, निखार और शाइन के लिए ऐसे बनाएं फेसपैक


चेहरे पर कितने भी कॉस्मेटिक्स इस्तेमाल कर लें दादी-नानी के नुस्खों की बात ही अलग होती है। चेहरे पर नैचुरल चीजें लगाने से न सिर्फ पैसे बचते हैं बल्कि केमिकल्स से भी बचाव होता है। बेसन एक ऐसा ही नैचुरल प्रोडक्ट है। यह स्किन को एक्सफोलिएट करता है, पिगमेंटेशन घटाता है, दाग-धब्बे दूर करता है और स्किन में ग्लो भी लाता है। आप दही के साथ इसका फेसपैक बना सकते हैं इसके अलावा फेसवॉश के लिए भी बेसन बेस्ट ऑप्शन है। यहां आप बेसन से अलग-अलग तरह के फेसपैक बनाना सीख सकते हैं।

ठीक करेगा पीएच- बेसन चेहरे से धूल-मिट्टी हटाता है, टैनिंग कम करता है, रोएं हटाता है और स्किन से ऑइल कम करने के लिए भी बेस्ट है। यह एल्कालाइन नेचर का होता है तो इसके इस्तेमाल से स्किन का पीएच ठीक रहता है। 

ऐंटी-स्पॉट- अगर आप चेहरे से डार्क स्पॉट हटाना चाहते हैं तो इसमें एलोविरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगा लें। आप इस पैक को हफ्ते में दो दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पिंपल के लिए- अगर ऐक्ने की समस्या है तो बेसन में हल्दी मिलाकर लगाएं। हल्दी में ऐंटी बैक्टीरियल और ऐंटी इनफ्लेमटरी गुण होते हैं।

ड्राई स्किन के लिए - ड्राई स्किन है तो बेसन में नारियल या ऑलिव ऑइल के साथ थोड़ा दूध से घोलकर उबटन बना लें। इसको चेहरे पर लगा छोड़ दें और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।