Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Nov 2022 10:30 pm IST


उत्तराखंड के पौधों से सुधरेगी दिल्ली की सेहत, इन प्रजातियों के पौधे से प्रदूषण पर नियंत्रण


प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली की सेहत सुधारने के लिए हल्द्वानी से 5 हजार पौधे भेजने की तैयारी है। पौधों को दिल्ली में बायोडायवर्सिटी पार्क में लगाया जाएगा। जिससे वहां पर्यावरण के साथ ही लोगों की सेहत अच्छी हो सके। वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी में कई तरह के पौधे तैयार किए जाते हैं।

इनमें औषधीय से लेकर लुप्तप्राय: हो चुके पौधों को विशेषज्ञों की देखरेख में उगाया जाता है। उसके बाद कई प्रकार के पौधों को डिमांड के मुताबिक लोगों को दिया जाता है। अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार की तरफ से भी वन अनुसंधान केंद्र से पौधों की मांग की गई है। इसके तहत करीब 12 प्रजाति के पौधों को एक हफ्ते में दिल्ली भेजने की तैयारी है।ये पौधे मजबूती के साथ ही पक्षी के लिए भोजन और घोंसले बनाने के लिए भी उपयुक्त हैं। इन पौधों को दिल्ली विश्वविद्यालय के कृषि विभाग से जुड़े विशेषज्ञों की देखरेख में बायोडायवर्सिटी पार्कों में लगाया जाएगा। विशेषज्ञों की बात मानें तो पौधों की मदद से दिल्ली में आने वाले सालों में प्रदूषण को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।