Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Dec 2022 6:00 pm IST

नेशनल

इस राज्य की महिलाएं नहीं करती हैं इंटरनेट का प्रयोग, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड लिस्ट में सबसे पीछे


एनजीओ ऑक्सफैम इंडिया के अध्ययन में सामने आया कि, भारत में इंटरनेट उपयोग करने में महिलाएं अभी भी काफी पीछे हैं। 

रिपोर्ट की मानें तो भारत में इंटरनेट उपयोग करने वाली महिलाएं केवल एक तिहाई हैं। भारतीय महिलाओं के पास मोबाइल फोन होने की संभावना 15 फीसदी कम है जबकि, इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने की संभावना 33 फीसदी कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, एक साल में 31 फीसदी ग्रामीण आबादी अपने शहरी समकक्षों के 67 फीसदी की तुलना में इंटरनेट का उपयोग करती है। 

बता दें कि, ये रिपोर्ट जनवरी 2018 से दिसंबर 2021 तक आयोजित सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के घरेलू सर्वेक्षण के प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक बनाई गयी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, राज्यों में, महाराष्ट्र में इंटरनेट की पहुंच सबसे अधिक है, इसके बाद गोवा और केरल का स्थान है, जबकि बिहार में सबसे कम, इसके बाद छत्तीसगढ़ और झारखंड का स्थान है।