Read in App


• Tue, 15 Jun 2021 6:22 pm IST


14576 फीट की ऊंचाई पर सात दिन की यादगार गश्त


चमोली-समुद्रतल से 14576 फीट की ऊंचाई पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के जंगल व वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए अब वन विभाग की महिला कर्मी भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। इसी माह पार्क क्षेत्र में लाता खर्क-धराशी पास तक गश्त पर निकली वनकर्मियों की 12-सदस्यीय टीम में पहली बार तीन महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं। अपने अनुभव साझा करते हुए महिला वनकर्मियों ने कहा कि यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण कार्य था। फिर भी जंगलों की सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्य को उन्होंने सात दिन में पूरी जिम्मेदारी से निभाया।