Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 22 Jan 2023 6:30 pm IST

मनोरंजन

सारा ने सेलेब्रेट किया सुशांत सिंह राजपूत का बर्थडे, NGO के बच्चों के साथ काटा केक, देखें भावुक करने वाला वीडियो


 सुशांत सिंह राजपूत अगर आज जिंदा होते, तो 37 साल के हो गए होते। हालांकि आज दिवंगत एक्टर के करीबियों, दोस्तों और फैंस ने अपने-अपने तरीके से उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया और उनसे जुड़ी यादों को लोगों संग शेयर किया। एक्टर की ऐसी ही एक दोस्त रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान। सारा ने भी एक एनजीओ के बच्चों के साथ मिलकर सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन मनाया और केक काटा। एक्ट्रेस ने  इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह का जन्मदिन मनाते हुए वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें बच्चों और महिलाओं के साथ घिरे हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में सारा केक काट रही हैं। वहीं, बच्चे तालियां बजा रहे हैं।  उनके चेहरे पर एक बुझी हुई सी मुस्कान उनके दिल का हाल बयां कर रही है।सारा ने सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो के साथ जो कैप्शन लिखा है उसमें अपना दिल खोलकर रख दिया है।


वे लिखती हैं, ‘जन्मदिन मुबारक हो सुशांत, मैं जानती हूं कि दूसरों को खुश देखना, आपके लिए क्या मायने रखता था, चूंकि आप ऊपर से चांद के बगल से हम सभी को देख रहे हैं, मैं उम्मीद करती हूं कि हम भी आपके चेहरे पर मुस्कान ले आए होंगे, हमेशा चमकते रहो. जय भोलेनाथ।’ एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आगे एनजीओ और उससे संबंधित लोगों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा- ‘शुक्रिया, आज का दिन खास बनाने के लिए,  आप जैसे लोग दुनिया को बेहतर, सुरक्षित, खुशहाल जगह बनाते हैं, खुशियां फैलाते रहें।’