Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Jan 2023 5:00 am IST

नेशनल

नृत्यांगना साराभाई की भागीदारी के चलते रोका गया आयोजन, केंद्रीय संस्कृति मंत्री पर आरोप...


काकतीय हेरिटेज ट्रस्ट को रामप्पा मंदिर में नृत्य उत्सव की नहीं मिली है। इसके लिए काकतीय हेरिटेज ट्रस्ट के एक अधिकारी ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी पर आरोप लगाया है। 

रेड्डी ने कहा कि, तेलंगाना में वारंगल के नजदीक स्थित रामप्पा मंदिर में प्रसिद्ध नृत्यांगना मल्लिका साराभाई की भागीदारी की वजह से उसे नृत्य समारोह आयोजित करने की इज़ाजत नहीं दी गयी। ट्रस्ट के संस्थापक न्यासी बीवी पापा राव ने कहा कि, संस्था ने शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया, लेकिन यह वारंगल शहर में एक अलग स्थान पर संपन्न हुआ। केंद्रीय मंत्री रेड्डी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

बीवी पापा राव ने दावा किया कि, प्रसिद्ध रामप्पा मंदिर एक यूनेस्को विरासत स्थल है और ट्रस्ट ने मंदिर में रामप्पा उत्सव मनाने के लिए लगभग दो महीने पहले अनुमति के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पास आवेदन किया था। आरोप है कि, साराभाई के भाग लेने पर रेड्डी ने कार्यक्रम की इज़ाजत देने से इनकार कर दिया था।