Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Feb 2022 12:56 pm IST

वीडियो

प्रियंका गांधी Live, चुनाव प्रचार का आखिरी दिन



चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में कई जनसभाएं कर कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत लगाएंगी। प्रियंका गांधी शनिवार को खटीमा में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी राधा स्वामी सत्संग के मैदान में सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से उतरेंगी। उसके बाद कार से शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। यहां से थारु राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 11 बजे थारु राइंका पहुंचेंगी। ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।