श्रम कानूनों में किए बदलावों के खिलाफ गांधी पार्क के सामने कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन , देखें वीडियो
देहरादून। श्रम कानूनों में किए बदलावों के खिलाफ टेड यूनियनों ने इंटक के नेतृत्व में गांधी पार्क के सामने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन से जुड़े लोगों ने कहा कि श्रम कानूनों में किए गए संशोधन श्रमिकों तथा श्रम संघ के हितों के विपरीत है। इसका व्यापक प्रभाव श्रमिकों तथा श्रम यूनियनों पर पड़ने वाला है। कर्मचारियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने इन सभी कानूनों को वापस लेने की मांग की।