बागेश्वर: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छता अभियान को हर जगह महत्वता दी जा रही है। इसी के तहत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र संगठन ने एक से 31 अक्तूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चला रहा है। शुक्रवार को हुई बैठक में कहा गया कि अभियान को गांव से लेकर शहर तक ले जाया जाए। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करने और प्रतिबंधित होने की जानकारी देने का निर्णय लिया।