Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Jul 2022 4:52 pm IST


घास ला रही महिला के साथ बदसलूकी पर भड़के संगठन


बागेश्वर : जोशीमठ के हेलंग गांव में घास ला रही महिला के साथ हुई बदसलूकी की घटना की विभिन्न संगठनों ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि जनता को उनके जल, जंगल और जमीन के परंपरागत अधिकारों पर हमला कर वंचित किया जा रहा है। मंगलवार को सवाल संगठन ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि बीते 15 जुलाई को हेलंग गांव में जंगल से घास ला रही महिलाओं से केवल घास के गट्ठर छीनने का प्रयास ही नहीं हुआ। पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें रुला भी दिया था। छीना-झपटी भी की गई। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो इसका साक्ष्य है। महिलाओं के आंदोलन और कुर्बानी की बदोलत राज्य मिला। उनका उत्पीड़न दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं के नाम पर हजारों नाली नाप भूमि, जंगल, चरागाह, पनघट, मरघट, पंचायत की भूमि कंपनियों को पहले ही दे दी गई है।