Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Apr 2023 8:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अगले छह दिन युगांडा और मोजाम्बिक में रहेंगे एस जयशंकर , बनेंगेमोजाम्बिक जाने वाले पहले विदेश मंत्री ...


विदेश मंत्री एस जयशंकर आज युगांडा और मोजाम्बिक की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। विदेश मंत्रालय का मानना है कि, विदेश मंत्री युगांडा और मोजाम्बिक यात्रा से दोनों देशों के साथ भारत के मजबूत द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

मंत्रालय ने कहा, विदेश मंत्री 10 से 12 अप्रैल तक युगांडा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह युगांडा के विदेश मंत्री जनरल जे जे ओडोंगो के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत कर सकते हैं। उनके देश के नेतृत्व और अन्य मंत्रियों से मुलाकात करने की भी संभावना है। मंत्रालय के मुताबिक, जयशंकर जिंजा (युगांडा) में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के ट्रांजिट परिसर का उद्घाटन भी करेंगे।

बता दें कि, विदेश मंत्री 13 से 15 अप्रैल तक मोजाम्बिक की यात्रा करेंगे। यह भारत के किसी विदेश मंत्री द्वारा मोजाम्बिक की पहली यात्रा होगी। इस दौरान भारत के बाहर एनएफएसयू का पहला परिसर स्थापित करने को लेकर भारत और युगांडा के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है।