Read in App

Surinder Singh
• Fri, 2 Jul 2021 4:45 pm IST


मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा, अटकलों में फंसे तीरथ



प्रदेश में मुख्यमंत्री तीरथ की कुर्सी से जुड़े अहम सियासी फैसले दिल्ली दरबार में अटके हुए हैं। सबकी निगाहें दिल्ली पर लगी हैं। निर्वाचन आयोग में अर्जी देने के बाद आज मुख्यमंत्री फिर राष्ट्रिय अध्यक्ष नड्डा से मिले। ऐसे में तीन दिन में दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की वजह अभी अस्पष्ट हैं। महज साढ़े तीन महीने पहले प्रदेश सरकार में आकस्मिक रूप से हुए नेतृत्व परिवर्तन के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री तीरथ को अचानक आलाकमान द्वारा दिल्ली बुलाए जाने से सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।