Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Jun 2022 4:53 pm IST


कौसानी में यातायात व्यवस्था पटरी से उतरी


बागेश्वर (कौसानी):  पर्यटक सीजन बढ़ते ही कौसानी में यातायात व्यवस्था भी पटरी से उतर जाती है। गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे मुख्य चौराहे पर जाम लग गया। जाम में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग भी फंस गए। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने पुलिस से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।