Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 19 Dec 2021 6:30 am IST


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले, उत्तराखंड को 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने का खाका तैयार


भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा को रवाना किया। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने देश को गरीबी और भ्रष्टाचार के गर्त में धकेला। कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं किया। वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। इसका खाका तैयार है।