Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Feb 2023 4:38 pm IST


सीओ ने जांची थाने की व्यवस्था


कांडा। कपकोट के पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बुधवार को कांडा थाने की व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने आपदा से संबंधित उपकरणों को देखा। कार्यालय के रजिस्ट्रर आदि का अवलोकन किया। पुलिस कर्मियों को क्षेत्र के लोगों के पुलिस एप तथा आपातकालीन नंबरों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष मनवर सिंह आदि मौजूद रहे।