Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Oct 2021 9:22 am IST


यूपी सरकार को बर्खास्त किया जाए ...संजीव चौधरी


 हरिद्वार। कांग्रेस आउटरीच कमेटी के सदस्य संजीव चैधरी ने कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना के दोषी मंत्री पुत्र को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जबकि पीड़ितों का हाल जानने जा रहे विपक्ष के नेताओं को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम हो चुकी यूपी सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। घटना के दोषी मंत्री पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और मंत्री को पद से बर्खास्त किया जाए। बुधवार को प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता करते करते हुए संजीव चैधरी ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। अपराधी बेखौफ हैं। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लखीमपुर खीरी में जिस प्रकार किसानों पर अत्याचार किया गया। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। इस घटना को लेकर उत्तराखण्ड सहित पूरे देश के किसानों व आमजनमानस में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्यवाही करने के बजाय भाजपा सरकार पीड़ित परिवारो के दुःख मे शामिल होने जा रही कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को गैरक़ानूनी तरीक़े गिरफ़्तार कर रही है और अन्य विपक्षी दलो के नेताओ के साथ भी यही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितने सितम कर ले कांग्रस पीछे नहीं हटेगी। हर कीमत पर देश के अन्नदाता के सम्मान की रक्षा की जाएगी। चैधरी ने कहा कि देश में भाजपा शासित सभी राज्यों में जनता का भारी शोषण व अत्याचार किया जा रहा है। न्याय व हक की बात करने वालों को डराया जा रहा है। उत्तराखण्ड में किसान, व्यापारी, मज़दूर, महिलाएँ व सरकारी कर्मचारियों समेत समाज का प्रत्येक वर्ग सरकार की दमनकारी नीति से परेशान है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। इस दौरान पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रवि बहादुर व विकास बोहरा भी उपस्थित रहे।